फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्वाडोर: दो जेलों में कैदियों के बीच हुई खूनी लड़ाई में 18 की मौत, दर्जनों घायल हुए

Thu, 22 Jul 2021 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इक्वाडोर

सार

इक्वाडोर की दो जेलों में कैदियों के गुटों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 18 कैदियों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत करीब 35 लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्वाडोर की दो जेलों में कैदियों के बीच हुई लड़ाई की घटनाओं में कुल 18 कैदियों की जान चली गई। वहीं, इन घटनाओं में करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये घटनाएं इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेलों में हुई। एसएनएआई जेल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात यहां कैदियों के बीच भिड़ंत हुई। उन्होंने इस घटना को इस साल की जेल हिंसा की दूसरी बड़ी लहर बताया। 

विज्ञापन


इन घटनाओं के दौरान कैदियों ने जेल से भागने की भी कोशिश की। इक्वाडोर पुलिस सेवा ने गुरुवार को एक ट्वीट में बताया कि कोटोपाक्सी जेल से भागने की कोशिश कर रहे 45 कैदियों को पकड़ा गया है। एसएनएआई ने कहा कि 10 कैदियों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं। आठ कैदियों की मौत गुआयास जेल में हुई है। बता दें कि इक्वाडोर की जेलों में अधिक संख्या में कैदियों की समस्या है। 

एक आंकड़े के अनुसार देश की जेलों में करीब 38 हजार कैदी बंद हैं। दक्षिणी गुआयास प्रांत और कोटोपाक्सी प्रांत में स्थित जेलों में हिंसा को रोकने के लिए विशेष पुलिस बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि इक्वाडोर में इस साल फरवरी में तीन जेलों में हुई हिंसा की घटनाओं में कम से कम 79 कैदियों की मौत हुई थी। ये हिंसक घटनाएं जेल में बंद कैदियों के गुटों के बीच टकराव के चलते हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें