कांगो के दक्षिणी कसाई प्रांत में इबोला संक्रमण के संदिग्ध मामलों की संख्या एक हफ्ते में दोगुनी हो गई है। अफ्रीका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी और संभावित फैलाव को लेकर चिंता जताई।