दक्षिण पेरु में गुरुवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। हालांकि, जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अजनगारो से पूर्व-दक्षिण पूर्व में 13.1 किलोमीटर दूर था, लेकिन यह सतह से 217.8 किलोमीटर की अत्यधिक गहराई में था।