फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: कैरियाबाई देश हैती में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मांपी गई 5.0 की तीव्रता

Sat, 11 Nov 2023 02:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन जुआन

सार

डोमिनिकन गणराज्य के एक अधिकारी ने बताया कि मोंटेक्रिस्टी शहर से लेकर राजधानी सैंटो डोमिंगो के दक्षिणी इलाकों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को आया भूंकप इस साल का सबसे जोरदार भूकंप था।
विज्ञापन
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरिबियाई देश हैती में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई है, जिसकी गहराई 12 मील है।
विज्ञापन


दो स्कूल हुए क्षतिग्रस्त
डोमिनिकन गणराज्य के एक अधिकारी ने बताया कि मोंटेक्रिस्टी शहर से लेकर राजधानी सैंटो डोमिंगो के दक्षिणी इलाकों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को आया भूंकप इस साल का सबसे जोरदार भूकंप था। विला वाजक्वेज शहर के मेयर जेनरी कास्त्रो ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप के कारण दो स्कूलों में मामूली क्षति हुई है। भूकंप के कारण सुपरमार्केट की अलमारियों में रखे समान भी गिर गए थे। अभी हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापाते हैं भूकंप की तीव्रता?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें