पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में शनिवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान विभाग के मुताबिक भूकंप शाम चार बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र काठमांडू से 300 किमी दूर पूर्व में संखुवासभा जिले में था।
झटका काठमांडो जिले के इर्द-गिर्द भी महसूस किया गया। हालांकि अब तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।