फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: जापान में फिर कांपी धरती, 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए; मामूली नुकसान की खबर

Fri, 05 May 2023 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान सागर के तट इशिकावा प्रीफेक्चर में लंबे झटके अनुभव किए गए। इन झटको ने ऊंची इमारतों को हिला कर रख दिया। वहीं सुजु शहर में तीसरी श्रेणी के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में होंशू के पश्चिमी तट के पास शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस बात की जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी। भूकंप शुक्रवार को 8.7 किमी की गहराई पर स्थानीय समयनुसार दिन के 2.42 बजे आई। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र 37.540° उत्तर और 137.305° पूर्व था। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, अभी तक सूनामी से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जापान सागर के तट इशिकावा प्रीफेक्चर में लंबे झटके अनुभव किए गए। इन झटको ने ऊंची इमारतों को हिला कर रख दिया। वहीं सुजु शहर में तीसरी श्रेणी के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


भूकंप की वजह से लोगों को मामूली नुकसान का सामना करना पड़ा है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा विस्तृत तौर पर परिक्षण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें