अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल से 334 किमी पश्चिम में जमीन के 110 किमी गहराई में था। भूकंप का समय सुबह 7.23 बजे रहा। अब तक इस आपदा में किसी के हताहत होने या किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।