फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.8 तीव्रता का भूकंप आया; बीती रात भी लगे थे झटके

Thu, 04 Sep 2025 01:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपातकालीन सहायता भेजी है, जहां 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप आने के बाद से लगातार धरती का कांपना जारी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान में बताया गया कि गुरुवार को अफगानिस्तान में फिर से 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। यह 4 सितंबर को सुबह 10:40 बजे 135 किलोमीटर की गहराई में आया।

विज्ञापन




इससे पहले इससे पहले बुधवार देर रात यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। 'X' पर एक पोस्ट में NCS ने बताया कि अफगानिस्तान में रात 23:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए।



31 अगस्त की रात आए भूकंप ने मचाई तबाही
इस बीच खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपातकालीन सहायता भेजी है, जहां 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती सहायता सामग्री में खाद्य सामग्री और उच्च-ऊर्जा वाले बिस्कुट शामिल हैं। आगे की सहायता और कर्मियों को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंची
इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया था कि भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। उन्होंने कहा, 'भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर, जल शोधन गोलियां, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों सहित 21 टन राहत सामग्री आज हवाई मार्ग से पहुंचाई गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें