पिटकेर्न द्वीप में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 6.3 रही। भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।