फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: इंडोनेशिया के टोबेलो में आए भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता, कोई हताहत नहीं

Tue, 24 Jan 2023 03:24 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो से 162 किमी उत्तर पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था। यूएसजीएस के मुताबिक गहराई 12 किमी. पाई गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर और जिला है।

विज्ञापन


16 जनवरी को तड़के इंडोनेशिया के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) बजे दर्ज किया गया था। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें