फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में तड़के आया भूकंप, 4.9 मापी गई तीव्रता; सिक्किम के युकसोम से उत्तर-पश्चिम में था केंद्र

Thu, 12 Nov 2026 07:20 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, काठमांडो।

सार

नेपाल में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। हालांकि अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप के तेज झटके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। यह इस सप्ताह में नेपाल में आया दूसरा भूकंप है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह सात बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह आए भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 73 किलोमीटर नीचे था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह स्थान भारत के सिक्किम स्थित युकसोम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है।  

पिछले शुक्रवार को भी आया था भूकंप
इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल के हुम्ला जिले में पिछले शुक्रवार को सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आया। हुम्ला जिला कर्णाली प्रांत में स्थित है और राजधानी काठमांडू से करीब 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पड़ता है। भूकंप के झटके आसपास के मुगु और बाजहांग जिलों में भी महसूस किए गए थे। 
विज्ञापन


क्यों आते हैं भूकंप?
धरती के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातर घूमती रहती हैं। जिस स्थान पर प्लेट्स की टक्कर होती है, उस जगह को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने, आपस में टकराने या रगड़ खाने से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब प्लेटों के टकराने से ज्यादा ऊर्जा निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन पैदा होता है। जिस स्थान पर प्लेट्स टकराती हैं, उस स्थान पर सबसे अधिक भूकंप का असर होता है। लेकिन जब भूकंप की तीव्रता अधिक होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें