फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप : पूर्वी नेपाल, भूटान और बांग्लोदश में महसूस किए गए झटके

Tue, 06 Apr 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू/ढाका

सार

  • अखबार के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद नेपाल के पूर्वी जिलों में भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पूर्वी हिस्से, भूटान और उत्तरी बांग्लादेश में सोमवार रात 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के माई रिपब्लिका अखबार के मुताबिक, भूकंप के चलते जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र भारत में सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पूर्व-दक्षिणपूर्व से 25 किलोमीटर दूर था। अखबार के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद नेपाल के पूर्वी जिलों में भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

वहीं, ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके उत्तरी बांग्लादेश के पंचगढ़ में भी महसूस किए गए, जिसके चलते लोग घरों से बाहर भागे। पंचगढ़ की उपायुक्त सबीना यास्मीन ने कहा कि उन्हें अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके कथित तौर पर चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें