फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.6

Fri, 26 Oct 2018 09:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जापान के होकायिदो द्वीप पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा मियागी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  

विज्ञापन


भूकंप के ये झटके तड़के 3.36 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पूर्व में 40 किमी. की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि इसकी वजह से फिलहाल जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है और न ही सुनामी की चेतावनी दी गई है। 

इससे पहले पिछले महीने भी इसी जगह पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई घर धराशायी हो गए थे और लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में तोमाकोमाई शहर में था। मौसम विभाग ने उस समय भी भूकंप के कारण सुनामी की आशंका को नकार दिया था। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें