तुर्किए के अफसीन शहर में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। यूएसजीएस ने बताया कि 4.27 बजे भूकंप पर आया और इसकी गहराई 10 किमी रही। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।