फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती, 6.8 रही तीव्रता

Tue, 16 Jun 2020 07:38 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुशान्बे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के लगातार झटके आ रहे हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि तजाकिस्तान समेत आस-पास के इलाकों में भी सात बजे सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन


भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 रही। बताया गया है कि इसका केंद्र राजधानी दुशान्बे से 341 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में रहा। इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला। 
 

घाटी में झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सुबह 4.36 बजे घाटी में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। 
विज्ञापन


वहीं, नौ जून को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.16 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.9 रही। 

गुजरात में भी सोमवार को आया था भूकंप
गुजरात में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप के झटके 12:57 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। 

भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया गया कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र भुज के भचाउ के पास रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें