फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Sat, 27 Apr 2024 02:08 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस महीने की शुरुआत में हुलिएन में आए 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, उसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी। तब से यहां 1,000 से अधिक झटके आ चुके हैं। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। द्वीप देश के मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन के पास आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई है। वहां के प्रशासन ने बताया है कि भूकंप के झटकों से राजधानी ताइपे की कई इमारतें हिल गईं। हालांकि नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र 24.9 किमी (15.5 मील)  गहराई में था।

विज्ञापन


इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में हुलिएन में आए 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, उसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी। तब से यहां 1,000 से अधिक झटके आ चुके हैं। 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 

कैसे मापा जाता है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

विज्ञापन

कैथल की बेटी की कनाडा में मौत पर हत्या के आरोप
गुहला के गांव बौपुर की एक बेटी मनप्रीत कौर की कनाडा में मौत हो गई है। इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने उसके पति व सुसराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता सेवा सिंह, नृपे पूनिया, लाभ सिंह, अजमेर सिंह ने शुक्रवार को डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह से मुलाकात कर लड़की के सास-ससुर व कनाडा में रह रहे उसके पति मनेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सिंह ने बताया, उन्होंने 2022 में अपनी बेटी की शादी मनेंद्र सिंह के साथ की, लेकिन सुसराल पक्ष शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें