फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपीन की राजधानी मनीला में भूकंप, डर के मारे सड़कों पर आए लोग

Fri, 13 Sep 2019 05:56 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिलीपीन में राजधानी मनीला के पूर्व में शुक्रवार को भूकंप आया जिससे भवन हिल गए और खौफजदा लोग सड़कों पर निकल आए। भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भविज्ञान सर्वेक्षण के अनुसार पोलिलो द्वीप के समीप अपतटीय क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। 

विज्ञापन


इस द्वीप पर घनी आबादी नहीं है। यह क्षेत्र मनीला से करीब 130 किलोमीटर दूर है। राजधानी में लोग कुछ देर के लिए भवनों से बाहर आ गए। ट्रेनें रोक दी गईं। बाद में चालक दल ने किसी नुकसान की आशंका से छानबीन भी की।

मनीला की मकाटि जिले के बचाव कार्यालय के ट्रिशिया सेरवेंट्स ने कहा, हमारे पास भूकंप के संबंध में मदद के लिए कोई कॉल नहीं आया है और न ही आपात घटनाओं की खबर है। भूकंप का जहां केंद्र था वहां तो उसका जोरदार झटका महसूस किया गया लेकिन नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें