फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में भूकंप: तीसरे दिन भी मलबे से निकल रहे शव, सड़कों पर हो रहा इलाज; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Sun, 30 Mar 2025 07:26 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

म्यांमार में भूकंप के हुई भीषण तबाही में अब तक 1644 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहां आलम यह है कि लोगों के लिए अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। सड़कों पर उनका इलाज किया जा रहा है। भारत ने संकट की इस घड़ी में सबसे पहले मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। 

विज्ञापन
भूकंप के मंजर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में तीसरे दिन भी इमारतों के मलबे से कई शव निकल रहे हैं। मृतकों की संख्या 1,644 पहुंच गई है। उधर, देशभर में फोन, बिजली व इंटरनेट बंद होने से सूचनाएं भी रुक गई हैं। अभी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा, भूकंप में 2,376 लोग घायल हैं। 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

भूकंप के मंजर। - फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को आए भूकंप के चलते कई इमारतें ढहने से व्यापक क्षति हुई है। म्यांमार लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध की चपेट में है, और वहां पहले से ही एक बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है। ऐसे में राहत-बचाव कार्यों में  काफी मुश्किल हो रही है।

भूकंप के बाद तबाही के मंजर। - फोटो : पीटीआई
म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसने राजधानी बैंकॉक समेत देश के अन्य क्षेत्रों को हिलाकर रख दिया। हालात यह हैं कि अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है और सड़कों पर अस्थाई तरीके से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, इलाज सामग्री व दवाओं की भी काफी कमी हो गई है।  

भूकंप के बाद जारी बचाव कार्य। - फोटो : पीटीआई
खून की सर्वाधिक मांग
म्यांमार में सड़कों पर ही पलंग डालकर अस्पताल बनाए गए हैं। सरकार ने कहा, भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में खून की मांग सर्वाधिक है। कई जगहों से राहत सामग्री आ रही है लेकिन घायलों को संभालने के प्रयास हो रहे हैं।

भूकंप से तबाही के बाद बचाव कार्य। - फोटो : पीटीआई
म्यांमार में लगातार आ रहा भूकंप
7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में  शनिवार शाम तक कम से कम पांच झटके महसूस किए गए। इसमें सबसे तेज झटका 6.4 तीव्रता का था। लगातार आ रहे झटकों से लोगों में दहशत है। म्यांमार सागाइंग फॉल्ट पर स्थित है, जो इंडिया प्लेट और सुंडा प्लेट को अलग करता है, जिस वजह से यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।
 
विज्ञापन

भूकंप के जारी बचाव अभियान। - फोटो : पीटीआई
थाईलैंड में 47 नागरिक लापता, तलाश जारी
बैंकॉक के अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड में भूकंप के कारण अब तक 10 लोग मृत पाए गए हैं, 26 लोग घायल हैं और 47 अब भी लापता हैं। राजधानी के लोकप्रिय चतुचक बाजार के निकट एक निर्माण स्थल पर काफी तबाही हुई है। भूकंप आने पर, थाईलैंड की सरकार के लिए एक चीनी कंपनी द्वारा बनाई जा रही 33 मंजिला ऊंची इमारत हिली और धूल के गुबार के साथ धराशायी हो गई।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें