म्यांमार में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 06:29 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर पर 4.3 तीव्रता मापी गई है। इससे पहले, रविवार रात में करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिनकी रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता थी।