फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई तीव्रता

Thu, 26 Sep 2019 08:59 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया।

इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा। भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें