अहमदाबाद के स्कूल को मिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार
अहमदाबाद के द रिवारसाइटड स्कूल को नवोन्मेष के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार मिला। वर्ष 2023 के लिए इस पुरस्कार की घोषणा शनिवार को की गई। स्कूल का चयन उसकी शिक्षा के प्रति छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए किया गया। द रिवरसाइड स्कूल को दुनियाभर के चार अन्य विजेता स्कूलों के साथ ‘इनोवेशन’ श्रेणी में 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.57 लाख रुपये) के पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। स्कूलों को एक विशेषज्ञ जजिंग अकादमी के कठोर मानदंडों के आधार पर चुना गया।
मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एआई चैटबोट ‘ग्रोक’
एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रीमियम सब्सक्राइबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैटबोट के इस्तेमाल का मौका पहले दिया जाएगा। मस्क ने एक्स पर कहा कि शनिवार से चुने हुए यूजर एआई चैटबोट ‘ग्रोक’ का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया, एक्स एआई अपना पहला एआई चैटबोट चुनिंदा समूह के लिए जारी कर रहा है, जो कई मामलों में, मौजूदा चैटबोट से बेहतर है। प्रीमियम यूजर दूसरों की तुलना में कई तरह की सुविधाएं पाते हैं।