जी-7 बैठक से इतर जापान और ब्रिटेन में सुरक्षा संबंधों पर चर्चा
जापान में जी-7 देशों की बैठक से इतर जापानी और ब्रिटिश रक्षा मंत्रियों ने एक नए सुरक्षा समझौते के तहत दोनों देशों में सैन्य सहयोग प्रगाढ़ करने को लेकर चर्चा की। दोनों देशों की सेनाओं को साझा अभ्यास के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति मिली है। पूर्वी चीन सागर में चीन-जापान के विवाद के बीच यह एक अहम समझौता है।
नाइजीरिया में कनाडा के उच्चायोग में विस्फोट, कर्मचारी सहित दो की मौत
नाइजीरिया स्थित कनाडा के उच्चायोग में हुए एक विस्फोट में एक स्थानीय कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। कनाडाई उच्चायोग ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि घटना के चलते अगली सूचना तक उच्चायोग के परिचालय को अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए उत्तरदायी कनाडाई सरकार के विभाग ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने एक्स पर एक बयान में कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है, लेकिन यह जानबूझकर किए गए कृत्य के बजाय दुर्घटना प्रतीत होती है।