इंडोनिशया के पापुआ न्यू गिनी में 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया लेकिन अभी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय समयानुसार यह भूकंप मंगलवार लगभग 3 बजे करीब आया। भूकंप के असर का आकलन किया जा रहा है, लेकिन अभी किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आम हैं। पापुआ न्यू गिनी 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। इसलिए यहां पर हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है।