फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिले एस जयशंकर, सूडान और यूक्रेन पर हुई गंभीर चर्चा

Fri, 21 Apr 2023 12:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक बहुत अच्छी रही, अधिकांश बैठक सूडान की स्थिति पर थी। हमने जी20, यूक्रेन आदि पर भी चर्चा की लेकिन हमारी अधिकांश चर्चा सूडान को लेकर हुई।
विज्ञापन
S Jaishankar, Antonio Guterres - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि आज दोपहर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से मिलकर अच्छा लगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ सूडान, जी20 प्रेसीडेंसी और यूक्रेन में मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई। सूडान पर जोर था। भारत एक प्रारंभिक युद्धविराम की दिशा में प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रहेगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही, अधिकांश बैठक सूडान की स्थिति पर थी। हमने जी20, यूक्रेन आदि पर भी चर्चा की लेकिन हमारी अधिकांश चर्चा सूडान को लेकर हुई। सूडान में संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम स्थापित करने के प्रयास कर रहा है क्योंकि इस समय जब तक युद्धविराम नहीं होता तब तक लोगों के लिए निकलना सुरक्षित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम के लिए राजनयिक प्रक्रिया से किस तरह वांछित सफलता मिल सकती है इस पर हमारा फोकस है। इसके अलावा भारत को जी-20 की अध्यक्षता समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर गयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिक गणराज्य की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


अब तक 300 से ज्यादा मौतें
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' के बीच जारी संघर्ष में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने ईद को देखते हुए देनों पक्षों से तीन दिन के युद्ध विराम की अपील की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें