फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने पेश की मिसाल, मृत्यु शैया पर लेटी मां से नहीं मिले 

Thu, 28 May 2020 06:41 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एमस्टर्डम
विज्ञापन
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट के बीच नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। देश में कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मार्क अंतिम समय में भी मां से मिलने नहीं गए। उनकी मां काफी दिनों से बीमार थी और डॉक्टर ने बताया था कि उनका बचना संभव नहीं है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद ही मार्क मां से मिलने पहुंचे, लेकिन उसी रात उनकी मां की मौत हो गई। पीएम मार्क का यह कदम उन लोगों के लिए एक उदाहरण है जो भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

पीएम मार्क रुटे की 96 वर्षीय मां एक केयर होम में रहती थी और अंतिम सांसें गिन रही थीं। प्रधानमंत्री को इस बात की पूरी जानकारी थी। लेकिन खुद मार्क ने ही कोरोना संकट को देखते हुए दो महीने पहले किसी को भी ऐसी जगह पर जाने पर पाबंदी लगाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री होते हुए अपनी सरकार के आदेशों का पालन किया भले ही इसका निजी तौर पर उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


नीदरलैंड प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मार्क जिस रात बीमार मां से मिलने पहुंचे थे उसी रात उनकी मृत्यु हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार थीं। लेकिन पीएम लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए उनसे मिलने नहीं गए। उनकी मां का निधन कोरोना संक्रमण नहीं बल्कि लंबी बीमारी के बाद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें