फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: बाजारों में फैली अफरातफरी के बीच निवेशकों को सोने का ही सहारा

Mon, 28 Feb 2022 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक शनिवार को भी सोने की कीमत जनवरी 2021 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर थीं। टोक्यो स्थित एजेंसी कॉमोडिटी इंटेलिजेंस के अध्यक्ष मसायो कोन्दो ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- ‘भू-राजनीतिक स्थिति की अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमत बढ़ रही है। ये अनुमान यथार्थ पर आधारित है कि यूक्रेन संकट के कारण ये भाव दो हजार डॉलर प्रति औंस के पार चला जाएगा।’
विज्ञापन
गोल्ड - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्वर्ण की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय अर्थ जगत में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। जानकारों का कहना है कि इसे देखते हुए संस्थाएं और लोग सोने में पैसा लगाना ही सबसे सुरक्षित समझ रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्श ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई की ऊंची दर के कारण लोग सोने को ही सुरक्षित निवेश का आखिरी सहारा समझ रहे हैँ। अंतरराष्ट्रीय बैंक यूबीएस ने कहा है कि दुनिया भर में बढ़ती ब्याज दर के कारण निवेशकों को ऐसी संपत्तियों में निवेश करना लाभकारी नहीं महसूस हो रहा है, जिनमें कम मुनाफा हो। इसलिए वे सोने की खरीदारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत अगस्त 2020 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थीं। तब सोने की कीमत प्रति औंस दो हजार डॉलर से अधिक हो गई थी। विश्लेषकों का कहना है कि इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है।

स्विफ्ट से रूस को निकालने के बाद बढ़ी हलचल

बीते हफ्ते के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,889 डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रहा था। इसके पहले जिस रोज रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, यह 1,977 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर ठोस आर्थिक प्रतिबंध लगाने की शुरुआत शनिवार से की। खासकर अंतरराष्ट्रीय भुगतान के सिस्टम स्विफ्ट से रूस को निकालने के फैसले के बाद अर्थ जगत में नए सिरे से हलचल मची है।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक शनिवार को भी सोने की कीमत जनवरी 2021 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर थीं। टोक्यो स्थित एजेंसी कॉमोडिटी इंटेलिजेंस के अध्यक्ष मसायो कोन्दो ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- ‘भू-राजनीतिक स्थिति की अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमत बढ़ रही है। ये अनुमान यथार्थ पर आधारित है कि यूक्रेन संकट के कारण ये भाव दो हजार डॉलर प्रति औंस के पार चला जाएगा।’

विज्ञापन


अमेरिकी एजेंसी टीडी सिक्योरिटीज ने कहा है कि दुनिया भर में कॉमोडिटी सप्लाई को लेकर भय व्याप्त हो गया है। इसीलिए लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। इस एजेंसी के ग्लोबल स्ट्रेटेजी प्रमुख रिच केली ने कहा है कि रूस पैलेडियम, प्लेटेनियम, सोना, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, निकेल, गेहूं, एलुमिनियम, कोयला, और तांबा के प्रमुख उत्पादकों में है। चूंकि उस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसलिए पूरे बाजार में अंदेशा फैल गया है।

फेडरल रिजर्व बढ़ाएगा ब्याज दरें

लेकिन यूबीएस बैंक में कीमती धातु संबंधी कारोबार के स्ट्रेटेजिस्ट जॉनी टेवेस का कहा है कि सोने के दाम में आया उछाल थोड़े समय तक के लिए ही है। उन्होंने टीवी चैनल सीएनबीसी को बताया कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के बारे में अपना फैसला घोषित करने के बाद बाजारों के सामान्य स्तर पर लौट आने की उम्मीद है।

इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनले को अनुमान है कि फेडरल रिजर्व इस साल छह बार ब्याज दरें बढ़ाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमत सैद्धांतिक रूप से ब्याज दरों से जुड़ी रहती है। इसीलिए अब सबकी निगाहें फेडरल रिजर्व पर हैं, जो अगले दस दिन के अंदर ब्याज दरों के बारे में अपना पहला एलान करने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें