एक गलती कई बार लोगों पर भारी पड़ जाती है लेकिन अमेरिका में एक महिला की गलती ने उसे लखपति बना दिया। दरअसल, मिशिगन की रहने वाली एंटोइनेट औसली ने लॉटरी में पैसा लगाया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख और उम्र के अंक पर पैसा लगाया। पर गलती से उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख गलत लिख दी।
एंटोइनेट औसली ने मिशिगन की चर्चित लॉटरी फैंटसी फाइव का टिकट खरीदा था। जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वहां उपलब्ध है। उस दिन उन्होंने अपने एक बच्चे की जन्म की तारीख 20 की जगह 19 नंबर को लॉटरी के लिए चुना। महिला की इस गलती ने उसे 54 लाख रुपये जिता दिए।
औसली ने लॉटरी में रुपये लगाए और भूल गईं। रात में उन्होंने लोगों को लॉटरी के बारे में बात करते सुना तो सोचा कि रिजल्ट देखा जाए इसबार किसकी लॉटरी लगी है। जैसे ही उन्होंने लॉटरी एप पर रिजल्ट देखा तो वो खुशी से कूद पड़ीं। विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई थी। मिशिगन की लॉटरी से जुड़े अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
औसली ने बताया कि गलती से उसने अपने बच्चे की जन्मतिथि की तारीख गलत लिख दी थी। अब वो 54 लाख रुपये जीत चुकी हैं। औसली ने कहा, इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मैं काफी खुश हूं और एक मकान खरीदने की योजना बना रही हूं।