फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar Airways: कतर एयरवेज का विमान टर्बुलेंस का शिकार; 12 यात्री घायल, दोहा से आयरलैंड जा रहा था प्लेन

Sun, 26 May 2024 08:06 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

डबलिन हवाईअड्डे ने बताया कि लैंडिंग के बाद आपातकालीन सेवाओं ने जिम्मा संभाला, जिसमें हवाईअड्डा पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभाग शामिल थे।
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर एयरवेज की एक उड़ान में आज टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री घायल हो गए। विमान दोहा से आयरलैंड जा रही थी। डबलिन हवाईअड्डे ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, विमान सुरक्षित और निर्धारित समय पर हवाईअड्डे पर लैंड की।

विज्ञापन


तुर्किये के ऊपर टर्बुलेंस का करना पड़ा सामना
डबलिन हवाईअड्डे ने आगे बताया कि लैंडिंग के बाद आपातकालीन सेवाओं ने जिम्मा संभाला, जिसमें हवाईअड्डा पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभाग शामिल थे। हवाईअड्डे के मुताबिक, उड़ान के दौरान तुर्किये के ऊपर पहुंचने पर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिस वजह से छह यात्रियों और छह चालक दल कुल 12 लोग घायल हो गए।

हवाई अड्डे ने बाद में पुष्टि की कि आठ यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। कतर एयरवेज ने एक बयान में कहा कि उड़ान में कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूलू चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा देखभाल में रखा गया है। मामला अब एक आंतरिक जांच का विषय है। वहीं, आयरलैंड की राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा ने कहा कि उसे हवाई अड्डे पर आने के लिए पहले एक अलर्ट मिला था। हालांकि, यात्रियों को उतारने में मदद करने के लिए एक टीम पहले से ही वहां पर मौजूद थी। 
विज्ञापन


डबलिन हवाईअड्डे ने बयान में कहा कि उनकी टीम यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को पूरी मदद करना जारी रखेगी। इस घटना से पांच दिन पहले लंदन से सिंगापुर आ रहे सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गया था। इस दौरान एक ब्रिटिश नागरिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। यात्रियों ने इस घटना को भयावह बताया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें