दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई के आसमान पर जेटमैन दुबई टीम के प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया है। शेख हमदान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, भविष्य का रास्ता पहले ही तय हो चुका है। विंसेंट रेफेट 1984-2020 की याद में।
खेल प्रेमियों, एडवेंचर हंटर्स के घर एक्स दुबई ने यूट्यूब पर लिखा, विंस रेफेट की याद में। जेटमैन दुबई पायलट विंसेंट रेफेट और फ्रेड फुगेन प्रसिद्ध शेख जायद रोड पर 200 मीटर (656 फीट) की रिकॉर्ड कम ऊंचाई पर उड़ते हैं।
यह मील का पत्थर 2019 में दुबई के मध्य में पूरा हुआ था। विंस रेफेट दुबई जेटमैन के प्रमुख सदस्य थे, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़े और नई ऊंचाइयों को हासिल किया और अधिक उन्नत भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। फरवरी 2020 में एक्सपो 2020 दुबई और जेटमैन दुबई ने 100 प्रतिशत मानव उड़ान को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। विंस ने जमीन से उड़ान भरी और ऊंचाई की तरफ बढ़ चला था।
17 नवंबर, 2020 को दुबई में एक दुर्घटना में फ्रांसीसी नागरिक विंस की मौत हो गई थी। विंस ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा और एक अमीरात जंबो जेट पर अपनी साहसी उड़ानों से दुनिया को चौंका दिया। विंलेंट शेख हमदान के करीबी थे। हमदान और विंसेंट ने एक साथ उड़ानें भरी थीं। शेख हमदान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम आपको याद करेंगे।