फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विमान जैसा घर: एयरबस A380 के दीवाने ने अपने घर को बनाया फर्स्ट क्लास केबिन, अनोखी है अरुण की कहानी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:32 AM IST

सार

दुबई के विमान प्रेमी अरुण राजगोपाल ने अपने घर को एयरबस A380 के फर्स्ट क्लास केबिन जैसा बना दिया है। वह इस विमान से 220 बार सफर कर चुके हैं और छह महाद्वीपों में 7.15 लाख मील की यात्रा कर चुके हैं। उनके घर में विमान की असली सीटें और अन्य सामान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रिंट/ एआई जनरेडेट इमेज - फोटो : अमर उजाला


अरुण को ए-380 से पहली उड़ान में ही प्यार नहीं हुआ था। चौथी बार इस विमान में सफर करने के दौरान उन्हें इसका खास अनुभव मिला। वे सिंगापुर जा रहे थे और बिजनेस क्लास में बैठे थे। अरुण के मुताबिक, सीटें काफी बड़ी थीं और पिछले हिस्से में बार भी था। इस अनुभव ने उन्हें आराम के नए स्तर का अहसास कराया। अरुण अब तक ए-380 विमान से 220 बार यात्रा कर चुके हैं। चौथी बार इस विमान में सिंगापुर तक सफर करने के दौरान उन्हें इसका खास अनुभव मिला। 


कभी रिकॉर्ड बनाने वाला विमान, लेकिन कारोबार में पिछड़ा  एयरबस ए-340-600 ने 2002 में लॉन्च होने के समय दुनिया के सबसे लंबे यात्री विमान का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उड़ान भरने के बाद के ज्यादातर वर्षों में यह विमान व्यावसायिक रूप से सफल नहीं हो पाया।


पुराने विमान में लग्जरी छुट्टियां

इंग्लैंड के ब्रिस्टल में एक पुराने बोइंग 727 विमान को लग्जरी ठहरने की जगह में बदल दिया गया है। ‘पिचएयर’ नाम की यह जगह करीब 1,000 वर्ग फीट में फैली है। इसे स्थानीय कारोबारी जॉनी पामर ने तैयार कराया है। पुराने विमान को शिपिंग कंटेनरों के ढेर के ऊपर रखा गया है। यह सौर और पवन ऊर्जा से अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करता है। यहां ठहरने वाले मेहमानों को 1980 के दशक की आलीशान जीवनशैली का अनुभव मिलता है। विमान में दो लाउंज, एक मुख्य बेडरूम और खुला फ्लाइट डेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next