फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: कराची में खाली प्लॉट से 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की ड्रग्स जब्त, 9 साल के बच्चे भी यहां नशे का शिकार

Mon, 14 Feb 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में एक खाली प्लॉट से 1.4 बिलियन यूएस डॉलर यानी 100 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोईन बरामद की गई है। ड्रग्स का काला कारोबार पाकिस्तानी युवाओं की जिंदगी खराब कर रहा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में 100 करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध आबकारी कराधान और नारकोटिक्स नियंत्रण विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स टीम ने एक खाली प्लॉट से 1.4 बिलियन यूएस डॉलर की ड्रग्स जब्त की है। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स विभाग ने सुरजानी टाउन सेक्टर 70 डी से ड्रग्स जब्त की है। सिंध के उत्पाद और कराधान और नारकोटिक्स नियंत्रण विभाग के मंत्री मुकेश कुमार चावला ने कहा कि हेरोइन को प्लास्टिक की थैलियों में छुपाया गया था। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

13 साल से अधिक उम्र के बच्चों को ड्रग्स की लत
पाकिस्तान में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। साउथ एशिया में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा ड्रग्स पहुंचती है। जिसके कारण पाक के युवा ड्रग्स के लत में पड़कर अपना जीवन खराब कर रहे हैं। वहीं नशे ने छोटे बच्चों को भी गिरफ्त में ले लिया है। पाक एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) का कहना है कि देश में 9-12 साल के बच्चों को तंबाकू की लत लग चुकी है। 13 से 14 साल के बच्चे ड्रग्स लेने लगे हैं। 
विज्ञापन


वहीं कुछ दिनों पहले कराची बंदरगाह पर 360 किलोग्राम हेरोईन पकड़ी गई थी। एएनएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद बंदरगाह पर छापा मारा गया था। छापामारी में यूनाइटेड किंगडम के लिए बुक किए गए कार्गो कंटेनरों से 360 किलोग्राम हेरोइन मिली थी। जिसके बाद कंटेनरों को जब्त कर लिया गया और अधिकारियों ने कंटेनरों में कार्गो की अच्छी तरह से तलाशी ली। प्रवक्ता ने कहा कि कार्गो की तलाशी के दौरान 1200 सैनिटरी पाइप संदिग्ध पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें