फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सूखे के बीच चोरों ने की तीन लाख लीटर पानी की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 19 Dec 2019 05:49 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में पानी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है।  इसी बीच खबर आ रही है कि चोरों ने न्यू साउथ वेल्स के सूखा प्रभावित इलाके से तीन लाख लीटर पानी चोरी कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस उन चोरों की तलाश कर रही है, जिन्होंने देश में जारी सूखे के बीच तीन लाख लीटर (79,000 गैलन) पानी की चोरी की है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि सिडनी से तीन घंटे की दूरी पर पश्चिम में स्थित न्यू साउथ वेल्स राज्य के इवांस प्लेन में चोरों ने एक निजी प्रॉपर्टी से दो टैंकों के बराबर पानी चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी का पता रविवार को चला है, लेकिन ये चोरी पिछले दो सप्ताह के दौरान हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।  पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जो इवांस प्लेन इलाके से पानी के टैंकर या वाहनों को जाते देखा हो।
विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, 'लंबे समय तक सूखे और पानी की कमी के कारण न्यू साउथ वेल्स में अपराध की संभावना बढ़ गई है। मुझे लगता है कि सूखे आदि के साथ हाल की स्थितियों की वजह से ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।'

ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक शुष्क महाद्वीप है और आने वाले महीनों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं होने के कारण इस वर्ष रिकॉर्ड सूखा पड़ने की संभावना है। न्यू साउथ वेल्स सूखे की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रहा है, इसके कई शहर पानी से समस्या से जूझ रहे हैं, किसान संकट में हैं और पशुपालक पशुओं को बेचने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें