फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरियन ने बहामास में मचाई भारी तबाही, अब अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के करीब पहुंचा

Fri, 06 Sep 2019 12:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्श हार्बर
विज्ञापन
डोरियन तूफान - फोटो : ANI
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान डोरियन बहामास में तबाही मचाकर अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट के करीब पहुंच गया है। वहीं बहामास में तूफान के कारण मरने वालों की तादाद 30 पहुंच गई है जबकि हजारों लोग बेघर हुए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया ने फ्लोरिडा प्रशासन के हवाले से गुरुवार को बताया कि तूफान की विभीषिका से राज्य बच गया है। हालांकि, छह और लोगों की मौत तूफान से पहले की तैयारियों के दौरान हुई है।

अमेरिकी मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि तूफान की वजह से उत्तरी कैरोलिना तट पर सात फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं और 12 इंच तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने गुरुवार को को बताया कि हम जानते हैं कि यह रात लंबी होने वाली है पर हम सुबह का सूर्योदय देखने को आतुर हैं।

खबरों के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके साथ कई बवंडर भी उठ रहे हैं लेकिन अबतक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। तटीय कैरोलिना के कई लोगों ने घर खाली करने के आदेश का अनुपालन किया है। हालंकि कई लोग घरों में ही हैं और तूफान का सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे मियामी आधारित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने कहा कि डोरियन कमजोर हो कर दूसरी श्रेणी में आ गया है और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। तूफान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के गवर्नर से बात की है और सहयोग को तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि डोरियन शुरू में पांचवी श्रेणी (सबसे खतरनाक) का तूफान था और बहामास से 295 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा था। बहामास के प्रधानमंत्री हुर्बट मिनिस ने कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र ने बहामासमें प्रभावित 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें