फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में जुआ खेलने के आरोप में गधे को गिरफ्तार किया गया, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 09 Jun 2020 10:09 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया गधा - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान से अक्सर ऐसे वाकये सामने आते रहते हैं जो दुनियाभर को हैरान कर देते हैं और उसे हंसी का पात्र बना डालते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है जिसके बाद पाकिस्तान और वहां की पुलिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में एक गधे को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन





दरअसल पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर आरोपियों के साथ एक गधे की वीडियो डाली और उससे जुड़ी खबर के लिए पाकिस्तान की न्यूज संस्था की लिंक भी साझा की।


खबर के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक शहर रहीम यार खान में पुलिस ने जुए खेलने के आरोप में एक गधे समेत आठ लोगों की गिरफ्तार किया और एक लाख रुपये भी जब्त किए।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में गधे का भी नाम है, ऐसे में गधे को छोड़ा नहीं जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस खबर और गधे की वीडियो डलने के बाद लोग भी खूब मजे ले रहे हैं और वीडियो को शेयर करते हुए पाकिस्तान और वहां की पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें