फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी चुनाव में जीत के साथ ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बने

Wed, 18 Mar 2020 10:38 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा और इलिनोइस से प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। इस जीत से ट्रंप की नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार होने की दावेदारी तय मानी जा रही है। अब डोनाल्ड ट्रंप के पास 1,276 से ज्यादा डेलिगेट्स हो गए हैं।

विज्ञापन

 
रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख रोन्ना मैक्डेनियल ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का आधिकारिक तौर पर संभावित उम्मीदवार बनने पर डोनाल्ड जे. ट्रंप को बधाई।’ मैक्डेनियल ने एक और ट्वीट किया, 'हमारी पार्टी एकजुट है। हमारा जमीनी स्तर पर प्रचार तेजी से चल रहा है। हम अगले 4 साल के लिए फिर से तैयार हैं।' 

73 वर्षीय ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी का संभावित उम्मीदवार बनने के लिए किसी खास मुकाबले का सामना नहीं करना पड़ा। फ्लोरिडा और इलिनोइस के नतीजे पहले से ही स्पष्ट थे। ट्रंप कैंपेन के प्रवक्ता टिम मुरटॉक ने कहा कि ट्रंप की जीत दिखाती है कि एकजुट रिपल्बिकंस कैसे उन्हें भारी समर्थन दे रहे हैं। ऐसा नवंबर तक चलेगा और ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति चुन लिए जाएंगे।' ट्रंप के पास पहले 1,141 डेलिगेट्स थे और फ्लोरिडा और इलिनोइस से जीत के बाद उम्मीदवारी के लिए जरूरी 135 डेलिगेट्स भी मिल गए।
विज्ञापन


इधर अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से फ्लोरिडा और इलिनोइस में प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। जो बाइडेन ने वर्मोन्ट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स के खिलाफ ये चुनाव जीता है। इसी के साथ अब उन्होंने डेमाक्रेटिक पार्टी के उम्मीदावार बनने की ओर एक कदम आगे बढ़ाया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी में कुल 3,979 डेलिगेट्स हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 1,991 डेलिगेट्स का समर्थन जरूरी है। बाइडेन के पास 898 डेलिगेट्स का समर्थन है, उन्हें 1,093 डेलिगेट्स के समर्थन की जरूरत है। वहीं सैंडर्स के पास 745 डेलिगेट्स का समर्थन हैं और उन्हें 1,246 डेलिगेट्स के समर्थन की जरूरत है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें