फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Thu, 16 May 2019 09:04 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से मुलाकात करने के लिए जून में वहां की यात्रा करेंगे और उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार नष्ट करने के लिए दबाव बनाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच फरवरी में वियतनाम की राजधानी हनोई में हुई वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण सबंधी किसी समझौते पर पहुंचे बिना ही समय से पहले समाप्त हो गई थी। उसके बाद ट्रंप और मून जेइ इन के बीच जून में यह दूसरी बैठक होगी। 

व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ट्रंप और मून उत्तर कोरिया के पूरी तरह से पुष्ट एवं अंतिम परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के प्रयासों पर निकट समन्वय जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेता ‘कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के जरिए स्थायी शांति स्थापित’ करने को लेकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें