फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPEC: यूएई के ओपेक से बाहर निकलने के फैसले का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया स्वागत, बताया इसका फायदा

Thu, 30 Apr 2026 08:03 AM IST
Nitin Gautam एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएई के तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक से बाहर निकलने के फैसले का समर्थन किया है। ट्रंप ने यूएई के राष्ट्रपति की तारीफ की और कहा कि ये उनका एक अच्छा फैसला है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात के तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक से बाहर निकलने के फैसले का स्वागत किया है। ट्रंप ने कहा कि यूएई के इस कदम से वैश्विक तेल और गैस की कीमतें कम होंगी, जो अच्छी बात है। यूएई ने मंगलवार को तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक से बाहर निकलने का एलान किया था। यूएई के इस फैसले का वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप से जब यूएई के फैसले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ये अच्छा फैसला है। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं, मोहम्मद बेहद चतुर हैं और वे शायद अपनी राह पर चलना चाहते हैं। ये अच्छी बात है क्योंकि इससे वैश्विक तेल और गैस की कीमतें कम होंगी। उनके पास ये सभी चीजें हैं। वे एक अच्छे नेता हैं और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्हें ओपेक से कुछ समस्या होगी।' 

यूएई के ओपेक से निकलने का क्या होगा असर?
यूएई दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। एएसके वेल्थ एडवाइजर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के ओपेक से निकलने के फैसले का तेल की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा ये फिलहाल स्पष्ट नही है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि तुरंत तेल की कीमतों पर असर न पड़े लेकिन यूएई के फैसले से तेल की आपूर्ति के नियंत्रण पर असर जरूर पड़ेगा। साथ ही इससे तेल के कार्टेल पर भी असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


पश्चिम एशिया संकट के चलते पहले ही तेल बाजार अस्थिर है। मशहूर अर्थशास्त्री जेफ्री सैक ने चेतावनी दी है कि बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में संकट बढ़ेगा। उन्होंने यूएई के ओपेक से बाहर निकलने के फैसले की आलोचना की और इसे रणनीतिक गलती करार दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें