फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'देश के भीतर से हो सकता है हमला', राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना अधिकारियों को चेताया

Wed, 01 Oct 2025 07:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, न्यूयॉर्क और लॉस एंजलिस को असुरक्षित और खतरनाक शहर बताया और कहा कि उनकी सरकार इन शहरों पर एक-एक करके ध्यान देगी।
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को देश के भीतर एक हमले की चेतावनी दी, जो किसी विदेशी दुश्मन जैसा ही है। ट्रंप ने कहा कि ऐसे दुश्मनों का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि वे वर्दी नहीं पहनते। ट्रंप ने वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बात कही। 
विज्ञापन


खतरनाक अमेरिकी शहरों में होगा सेना का प्रशिक्षण
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा, 'हम पर भीतर से हमला हो रहा है। यह किसी विदेशी दुश्मन से अलग नहीं है, लेकिन कई मायनों में ये ज्यादा मुश्किल है क्योंकि वे वर्दी नहीं पहनते।' राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सैन्य प्रशिक्षण के लिए कुछ खतरनाक अमेरिकी शहरों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा 'मैंने पीट से कहा कि हमें इन खतरनाक शहरों में से कुछ को अपनी सेना, नेशनल गार्ड, लेकिन सेना के प्रशिक्षण मैदान के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। हम बहुत जल्द शिकागो में ऐसा करने जा रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- US Budget Crisis: अमेरिकी बजट पर संकट, शटडाउन की कगार पर सरकार; ट्रंप बोले- कड़े कदम उठाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल गार्ड्स की तैनाती को सही ठहराया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, न्यूयॉर्क और लॉस एंजलिस को असुरक्षित और खतरनाक शहर बताया और कहा कि उनकी सरकार इन शहरों पर एक-एक करके ध्यान देगी। इससे पहले 21 सितंबर को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि वॉशिंगटन डीसी में अपराध में उल्लेखनीय कमी आई है और यह जगह पिछले साल से बिल्कुल अलग हो गई है। दरअसल ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की है, जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन डीसी सुंदर और सुरक्षित हो गया है और इसकी वजह सुशासन है। डोनाल्ड ट्रंप अब अपराध पर लगाम लगाने और आव्रजन अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शिकागो में नेशनल गार्ड्स की तैनात करने की योजना बना रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें