फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको सीमा को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: डोनाल्ड ट्रंप

Wed, 03 Apr 2019 01:48 PM IST
अजय सिंह भाषा, वॉशिगटन
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए कांग्रेस और मध्य अमेरिकी सरकारों को कठोर कदम उठाने की चेतावनी देते हुए मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका-मेक्सिको सीमा को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

ट्रंप ने कहा कि सीमा पर राष्ट्रीय आपत स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगर मेक्सिको ने अपने क्षेत्र से प्रवासियों को भेजना बंद नहीं किया और अगर कांग्रेस ने कोई कदम नहीं उठाया तो ‘‘ सीमा पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी।’’

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका देश की आर्थिक स्थित पर नकारात्मक प्रभाव होगा। व्यापार की तुलना में मेरे लिए सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने कहा कि डेमोक्रेट्स राजनीतिक कारणों से इन सुधारों को बाधित कर रहे हैं लेकिन वह इसे ‘‘45 मिनट में निपटा सकते हैं।’’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें