फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Secret Service: ट्रंप इस संकटमोचक को बनाएंगे सीक्रेट सर्विस चीफ? पेंसिल्वेनिया में गोली लगने पर बचाई थी जान

Sat, 18 Jan 2025 03:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट लॉडरडेल

सार

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बताया कि उनके पिता सीन करन को सीक्रेट सर्विस का निदेशक नियुक्त करेंगे, जो ट्रंप की व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि सीक्रेट सर्विस का नेतृत्व उन एजेंटों में से एक को मिले, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया में एक अभियान रैली के दौरान उन्हें बंदूकधारी से बचाया था। 

विज्ञापन


नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बताया कि उनके पिता सीन करन को सीक्रेट सर्विस का निदेशक नियुक्त करेंगे, जो ट्रंप की व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। 

ट्रंप जूनियर ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सीन एक महान देशभक्त हैं और वे सभी उपद्रवियों पर नकेल कस देंगे। इस पद पर उनसे बेहतर कोई व्यक्ति नहीं हो सकता।'
विज्ञापन


दो बार ट्रंप पर किया गया जानलेवा हमला 
बता दें कि 13 जुलाई, 2024 को बटलर, पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप पर बंदूकधारी ने गोली चलाई थी। इस हमले में ट्रंप के दाहिने कान पर गोली लगी थी। इसके बाद, 15 सितंबर को फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में भी उन पर एक और हत्या का असफल प्रयास किया गया था। दूसरे प्रयास में ट्रंप घायल होने से बच गए थे। 

एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी की रही आलोचना
मुख्य आलोचनाओं में से एक यह थी कि स्थानीय और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी थी। इस चूक के कारण ही पेंसिल्वेनिया के बंदूकधारी को छत पर चढ़ने और ट्रंप पर गोली चलाने का मौका मिला। हालांकि, एक काउंटर स्नाइपर ने बंदूकधारी को गोली मारकर मौके पर ही ढेर कर दिया था। 

कान पर गोली लगने के बाद करन और अन्य सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को कवर किया
पेंसिल्वेनिया में बंदूकधारी द्वारा गोली चलाने के बाद, ट्रंप ने अपने घायल कान को छुआ और जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान करन और अन्य सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने मंच पर पहुंचकर उन्हें कवर किया। इसके बाद, ट्रंप ने अपने एजेंटों के साथ खड़े होकर मुट्ठी उठाई और कहा- 'लड़ो! लड़ो! लड़ो!' और फिर उन्हें मंच से उतार लिया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें