फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अभी भारत के साथ बातचीत जारी; BRICS का जिक्र कर बोले- डॉलर पर हमला नामंजूर

Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। इस फैसले के बाद दोनों देशों के रिश्ते तल्ख होने की आशंका है। अब टैरिफ नीतियों में सख्ती को लेकर कुछ सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने हैरान करने वाले जवाब दिए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मित्र हैं, लेकिन अमेरिका को भारत के साथ व्यापार के मोर्चे पर बहुत कुछ नहीं मिलता। ट्रंप ने पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा, वे हमारे साथ व्यापार के लिहाज से अधिक कुछ नहीं करते। वे हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन अधिक टैरिफ होने के कारण हम उनसे कुछ नहीं खरीदते। दुनिया में उनके टैरिफ सबसे अधिक हैं। अब वे इसमें काफी कटौती करने को तैयार हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है। हम अभी बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : PTI
BRICS का जिक्र कर बोले ट्रंप- डॉलर पर हमला नहीं करने देंगे
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक वीडियो में ट्रंप ने ब्रिक्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ब्रिक्स मूलतः अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह है और भारत उसका सदस्य है। उन्होंने अमेरिकी डॉलर पर हमले का जिक्र कर कहा, 'हम किसी को भी डॉलर पर हमला नहीं करने देंगे।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ नीतियों को लेकर कहा, आंशिक रूप से ब्रिक्स और आंशिक रूप से व्यापार के कारण हमने फैसला लिया है। हमारा घाटा बहुत ज़्यादा था।
विज्ञापन

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप से मिलने पहुंचे पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI
भारत पर बोले ट्रंप- हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है
ट्रंप ने कहा, देखते हैं क्या होता है। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि हम कोई समझौता करते हैं या उनसे कोई खास टैरिफ वसूलते हैं। आपको इस हफ्ते के अंत में पता चल जाएगा। भारतीय संदर्भ में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक अन्य सवाल किया। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। भारत दुनिया में सबसे अधिक या लगभग सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था... देखते हैं। हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें