फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं': मियामी में बोले डोनाल्ड ट्रंप; खुद को बताया 'अनफिल्टर्ड'

Sat, 28 Mar 2026 01:05 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मियामी में हाई-प्रोफाइल समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'बेबाक' अंदाज से सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि उनसे निजी विषयों पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं, क्योंकि वे कुछ भी नहीं छिपाते। ट्रंप ने दावा किया है कि वे कभी भी सवालों की छंटनी नहीं करते। 
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर लीक से हटकर बयान देने के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह एक बार फिर उन्होंने अपने बयान से लोगों को हैरान किया है। दरअसल, फ्लोरिडा के मियामी बीच स्थित फाएना होटल में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' (FII) समिट का आयोजन चल रहा था। मंच पर जब ट्रंप आए, तो उम्मीद थी कि वे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे, लेकिन उन्होंने अलग ही बात करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


"सवालों की कोई छंटनी नहीं, मैं खुली किताब हूं"
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आमतौर पर राजनेता सवालों की छंटनी करते हैं, वे डरते हैं कि उनसे क्या पूछा जाएगा? लेकिन मैं यहां आपके लिए हूं। आप मुझसे वह सब कुछ पूछ सकते हैं जो आपके मन में है। आप चाहें तो किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं, या जो भी आपके दिल में हो। मैं पूरी तरह अनफिल्टर्ड हूं।

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जानकारों का मानना है कि यह ट्रंप की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके जरिए वह अपने आप को ऐसे नेता के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जो पारंपरिक और 'बनावटी' राजनेताओं के बीच एक 'असली इंसान' की तरह खड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Strait of Hormuz: होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, सुरक्षा देने के लिए युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना अलर्ट

ईरान पर सैन्य विजय का बड़ा दावा
हालांकि, इस बातचीत के बाद ट्रंप ने अचानक गियर बदला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक जानकारी साझा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की कमर तोड़ दी है। हालांकि, ईरानी सेना ने दावा किया है कि उनके पास मिसाइलों का जखीरा है। 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जैसे ही एरिक डॉर्टी और मारियो नॉफल जैसे प्रभावशाली लोगों ने ट्रंप के वीडियो शेयर किए किए, इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया। ट्रंप के समर्थक उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनके आलोचकों का कहना है कि एक राष्ट्रपति के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना पद की गरिमा के खिलाफ है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि मियामी में एक बार फिर साबित हो गया है कि डोनाल्ड ट्रंप को न तो कोई स्क्रिप्ट बांध सकती है और न ही कोई प्रोटोकॉल। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें