फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आने से पहले ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट, पीएम मोदी ने संस्कृत में दिया जवाब

Mon, 24 Feb 2020 10:37 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर के साथ भारत पहुंच गए हैं। ट्रंप की फ्लाइट अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी। भारत यात्रा को लेकर ट्रंप काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। भारत पहुंचने से पहले उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट किया। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया कि "हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!" टंप के ट्वीट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत में जवाब दिया।
 


अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप की अगवानी करेंगे। ट्रंप और मोदी अहमदाबाद हवाईअड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान दोनों नेता साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी और ट्रंप 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। 

स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुती

अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास स्कूली छात्र प्रस्तुती देंगे। वह उन कलाकारों में शामिल हैं जो ट्रंप और मोदी के रोड शो के दौरान प्रस्तुती देंगे। साबरमती आश्रम के पास जम्मू-कश्मीर के कलाकारों का एक समूह नृत्य प्रस्तुती देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें