फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी अमेरिकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ: कई बड़े कलाकारों ने छोड़ा साथ, ट्रंप खुद संभालेंगे कमान

Sun, 31 May 2026 04:58 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

'द ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर' से ट्रंप के जुड़ाव के कारण कई बड़े कलाकारों ने दूरी बना ली है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस ऐतिहासिक महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनने का फैसला किया है। यह आयोजन अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। 
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न शुरू होने से पहले ही सियासी अखाड़ा बन गया है। नेशनल मॉल में आयोजित होने वाले 'द ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर' से कई दिग्गज संगीतकारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। कलाकारों के पीछे हटने की वजह इस कार्यक्रम का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा होना है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब खुद डोनाल्ड ट्रंप इस महोत्सव की कमान संभालेंगे। आयोजकों ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


ट्रंप का कलाकारों पर तंज
इस पूरे घटनाक्रम पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कलाकारों पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्हें परफॉर्म करने में डर लग रहा है। ट्रंप ने आगे लिखा कि वह इन थर्ड रेट कलाकारों की जगह इतिहास के सबसे महान राष्ट्रपति यानी खुद 'डोनाल्ड जे. ट्रंप' को मंच पर लाने की सोच रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट से एक नया भ्रम भी पैदा हो गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कार्यक्रम के लिए दो बार 'वेडनेसडे' शब्द का इस्तेमाल किया, जबकि यह मेला 25 जून से शुरू होने वाला है। व्हाइट हाउस ने तारीखों के इस अंतर पर फिलहाल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: US-Iran Tensions: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने हेलफायर मिसाइल से ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को रोका
विज्ञापन


क्या गैर-राजनीतिक है फ्रीडम 250?
इस मेले का आयोजन फ्रीडम 250 नाम का संगठन कर रहा है। संगठन की प्रवक्ता डेनियल अल्वारेज ने बताया कि 25 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में कई तरह की प्रदर्शनियां, पारिवारिक आकर्षण, फ्लाइओवर और म्यूजिकल शो होंगे। वैसे तो इस आयोजन को गैर-पक्षपाती बताया जा रहा है। लेकिन इसकी शुरुआत पिछले साल खुद ट्रंप ने की थी। वर्तमान में इसकी कमान ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व राजनयिक के हाथों में है। यही वजह है कि ब्रेट माइकल्स, द कमोडोर्स और मार्टिना मैकब्राइड जैसे बड़े कलाकारों ने पिछले हफ्ते खुद को इस शो से अलग कर लिया।

कुछ कलाकार अब भी डटे
शोज से हटने वाले कलाकारों का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम की थीम को लेकर गुमराह किया गया था। वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते। हालांकि कुछ कलाकार अब भी कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं। इनमें फ्लोरिडा, मिल्ली वैनिली के फैब मोरवन और वैनिला आइस शामिल हैं। वैनिला आइस के प्रतिनिधि ने साफ किया कि रैपर को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें