अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुकदमे की धमकी और पक्षपात के आरोपों के बीच ब्रिटेन सरकार BBC के समर्थन में उतर आई है। ट्रंप ने BBC पर अपने भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। चैनल ने गलती मानते हुए माफी मांगी, जबकि विवाद के चलते दो शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा भी दे दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुकदमे की धमकी और पक्षपात के आरोपों के बीच ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को बीबीसी का बचाव किया। ब्रिटिश संस्कृति मंत्री लीसा नैंडी ने संसद में कहा कि बीबीसी में कुछ चुनौतियां जरूर हैं, पर यह अब भी ब्रिटेन का सबसे भरोसेमंद समाचार स्रोत है। बता दें कि पूरा मामला BBC के डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम Trump: A Second Chance? से जुड़ा है, जो 2024 अमेरिकी चुनावों से ठीक पहले प्रसारित हुआ था।
दो शीर्ष अध्कारियों ने दिया इस्तीफा
ट्रंप ने वकील ने रखी ये बड़ी मांग
बता दें कि ट्रंप के वकील अलेजांद्रो ब्रिटो ने BBC से झूठी और अपमानजनक सामग्री वापस लेने, माफी मांगने और एक अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। ऐसे में अगर BBC शुक्रवार तक जवाब नहीं देता, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार ट्रंप ब्रिटेन में मुकदमा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि मानहानि केस की समय सीमा एक वर्ष होती है।
ये भी पढ़ें:- Botswana: बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत; क्यों खास है ये दौरा?