फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'तीसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बारे में मजाक नहीं कर रहा'; ट्रंप बोले- ऐसा करने के कई तरीके

Sun, 30 Mar 2025 10:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी संविधान के प्रावधानों के मुताबिक देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर अधिकतम दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। संविधान के 22वें संशोधन के बाद से अमेरिका में यही नियम है। अब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे तीसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने को लेकर गंभीर हैं। वे मजाक नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ऐसा करने के कई तरीके हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में चार साल के बाद चुनाव जीतकर सत्ता में लौटे रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वे अपने तीसरे कार्यकाल के संबंध में मजाक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भले ही ऐसा करने के बारे में सोचना फिलहाल जल्दबाजी होगी, लेकिन ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, लेकिन इसके बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी।' बता दें कि अमेरिकी संविधान के नियमों के तहत कोई भी नेता अमेरिका में तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता।

विज्ञापन


फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकतम दो कार्यकाल, ट्रंप बोले- कई तरीके...
रविवार को NBC न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं।' हालांकि, उन्होंने किसी तरीके के बारे में विस्तार से बात करने से इनकार कदिया।गौरतलब है कि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकतम दो कार्यकाल मिल सकते हैं। चार-वर्ष के एक कार्यकाल के बाद अगर चुनाव में हार मिलती है तो प्रत्याशी अगली बार भी चुनाव लड़ सकते हैं। जैसा ट्रंप के वर्तमान मामले में हुआ है।

ये भी पढ़ें- Trump-Putin: ट्रंप ने बताया- वो पुतिन से क्यों हैं नाराज; रूसी तेल पर 'अतिरिक्त टैरिफ' लगाने की दी चेतावनी

किन फैसलों के लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं ट्रंप
बता दें कि ट्रंप ने इसी साल 20 जनवरी को पदभार संभाला है। उन्होंने अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल में कई आक्रामक फैसले लिए हैं। ऐसे में उनकी नीतियों को लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। ट्रंप के कार्यकाल के पहले दो महीने में अवैध प्रवासियों का निर्वासन, अमेरिका की टैरिफ नीति, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने और मेक्सिको को लेकर ट्रंप की नीति सर्वाधिक चर्चित रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump Iran Bombing: 'अगर ईरान अमेरिका से परमाणु समझौता नहीं करेगा तो बमबारी..; राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी
विज्ञापन


ईरान को धमकी, ट्रंप बोले- डील नहीं होने पर बमबारी...
इससे पहले ट्रंप ने ईरान को अमेरिका के साथ परमाणु समझौता न करने पर बमबारी की धमकी भी दी। अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए ट्रंप ने ईरान पर बमबारी के साथ अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी भी दी। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन फिलहाल वे इस संबंध में विस्तार से नहीं बता सकते। अगर ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो बमबारी होगी। एक संभावना यह भी है कि अगर वे डील से इनकार करेंगे तो अमेरिका ईरान पर सेंकेडरी टैरिफ यानी अतिरिक्त शुल्क लगा देगा। ट्रंप ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने चार साल पहले भी ऐसा किया था।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें