फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने कराई कोरोना वायरस की जांच, निगेटिव आई रिपोर्ट

Sun, 15 Mar 2020 09:35 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच कराई है। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी वह कोरोना की चपेट में नहीं है। व्हाइट हाउस में सुरक्षा उपायों के तहत उनके और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के शरीर के तापमान की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन




इससे पहले व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ने शुक्रवार को कहा था कि वह जांच करा सकते हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे से भी कम समय में आई है। ट्रंप के चिकित्सक डॉक्टर सीन कोनली ने भी इस बात की पुष्टि की है। डॉक्टर ने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल के साथ डिनर के एक हफ्ते के बाद भी राष्ट्रपति में वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।

अमेरिका में कोरोनावायरस हुआ आपातकाल घोषित 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात कोरोनावायरस को आपातकाल घोषित करते हुए राज्यों को आपदा से निपटने के लिए 50 अरब डॉलर का फंड दिया है। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा ने एकमत से बिल पारित कर प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त जांच व इलाज के साथ पेड सिक लीव की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बेरोजगारी बीमा मजबूत करने और परिवार के कष्ट को कम करने के लिए भोजन संबंधी सहायता बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। अमेरिका में अब तक कोरोना से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार लोग पॉजिटिव हैं। इस बीच, कोरोना को अमेरिकी सेना द्वारा फैलाए जाने संबंधी चीनी विदेश मंत्रालय के बयान पर अमेरिका ने वाशिंगटन स्थित चीनी राजदूत कुई तियानकाई को तलब कर सख्त शब्दों में विरोध दर्ज कराया है।



संक्रमित ऑस्ट्रेलियाई मंत्री से मिलने के बाद इवांका ने खुद को किया अलग
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप शुक्रवार से घर से काम कर रही हैं। दरअसल, इवांका ने हाल में ही अमेरिका आए ऑस्ट्रेलियाई गृहमंत्री पीटर डटन से मुलाकात की थी। बाद में डटन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वाशिंगटन दौरे पर डटन इवांका, अटार्नी जनरल विलियम बार सहित कुछ अधिकारियों से मिले थे। हालांकि व्हाइट हाउस के मेडिकल स्टाफ ने इवांका को सलाह दी है कि उन्हें खुद को अलग करने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें