फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'मैंने कभी इतने डरे हुए लोग नहीं देखे', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात पर कही चौंकाने वाली

Thu, 06 Nov 2025 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैंने एक से कुछ पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर मैंने उससे पूछा कि क्या वे कुछ बोलना चाहेंगे? लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। राष्ट्रपति जिनपिंग ने भी उसे कुछ नहीं बोलने दिया। मैं चाहता हूं कि मेरी कैबिनेट भी ऐसे ही व्यवहार करे।'
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी के साथ डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप। - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर्स के साथ एक बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दक्षिण कोरिया के बुसान में हुई हालिया मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक में मौजूद चीनी अधिकारियों का मजाक उड़ाया और कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी लोगों को इतने डरे हुए नहीं देखा। ट्रंप ने कहा कि वे लोग बिना हिले-डुले और सीधे बैठे हुए थे। ट्रंप ने मजाक में कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी कैबिनेट भी मेरे सामने ऐसे ही व्यवहार करे। ट्रंप के इतना कहने पर हॉल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- मैं चाहता हूं मेरी कैबिनेट भी ऐसा ही व्यवहार करे
ट्रंप ने कहा कि 'शी जिनपिंग के साथ बैठक में दोनों तरफ छह-छह अधिकारी मौजूद थे। चीन के अधिकारी एक सीधे खड़े हुए थे।' इसके बाद ट्रंप ने खुद सावधान मुद्रा में खड़े होकर दिखाया कि वे किस तरह से खड़े थे। इस पर वहां मौजूद रिपब्लिकन सीनेटर हंस पड़े। ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैंने एक से कुछ पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर मैंने उससे पूछा कि क्या वे कुछ बोलना चाहेंगे? लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। राष्ट्रपति जिनपिंग ने भी उसे कुछ नहीं बोलने दिया। मैं चाहता हूं कि मेरी कैबिनेट भी ऐसे ही व्यवहार करे।'
 
ट्रंप बोले- मैंने अपने जीवन में इतने डरे हुए लोग नहीं देखे
ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैंने अपने जीवन में लोगों को इतना घबराए हुए नहीं देखा।' इसके बाद ट्रंप ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों की तरफ देखते हुए मजाक में कहा कि 'आप लोग ऐसे व्यवहार क्यों नहीं करते? जेडी वेंस बिल्कुल ऐसा नहीं करते। जेडी तो बल्कि बातचीत के बीच में ही कूद पड़ते हैं। मैं चाहता हूं कि कुछ हफ्तों के लिए ही सही जेडी भी ऐसा व्यवहार करें।' ट्रंप के इतना कहने पर जेडी वेंस ने भी सावधान मुद्रा दिखाई, जिस पर सभी  लोग हंस पड़े। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: जुलाई में पांच, फिर सात...अब आठ विमानों के मार गिराने का दावा; भारत-PAK संघर्ष का ट्रंप ने फिर लिया श्रेय
विज्ञापन


हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट पर भी उनकी चापलूसी करने का आरोप लगाते हैं। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रेस सचिव रहीं जेन साकी ने कहा कि ट्रंप कैबिनेट के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लगता है कि ट्रंप को खुश करने की प्रतिस्पर्धा होती है कि कौन ट्रंप को ज्यादा खुश करेगा। जेन साकी ने कहा कि 'ट्रंप के अधिकारियों को देखकर तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन को भी शरमा जाएं।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें