अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की उम्मीदवारी पर झूठ का श्रेय और नस्लीय साजिश का इस्तेमाल किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक गलत सूचना अभियान का सहारा लिया, जो कि वो अमेरिका में अपने उदय के लिए इस्तेमाल करते थे।
व्हाइट हाउस में जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हैरिस को लेकर उन्होंने अफवाहें सुनी हैं कि एक अश्वेत महिला और अमेरिकी में जन्मी नागरिक लेकिन जिसके माता-पिता प्रवासी थे, वो व्हाइट हाउस की जरुरतों पर खरी नहीं उतरती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि हैरिस को लेकर की गई ये अफवाहें काफी गंभीर हैं। ये साजिश गलत है, कमला हैरिस अमेरिका के कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में पैदा हुई हैं और संवैधानिक मानकों के मुताबिक व्हाइट हाउस में अपनी सेवा दे सकती हैं।इसके अलावा संवैधानिक वकीलों के मुताबिक उनके रंग पर किसी तरह का सवाल नहीं उठता है।
जो बिडेन के कमला हैरिस को चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस के बारे में गलत और भ्रामक तथ्य पेश किए। जो बाद में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुनाव अभियान के वरिष्ठ वकील जेना इलीस ने विवादित लेख साझा किया था, जिसमें लिखा कि अमेरिकी संविधान अमेरिका में पैदा हुए हर इंसान को नागरिकता नहीं देता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये आलेख एक बेहद काबिल और प्रतिभावान वकील ने लिखा है। हैरिस की माता भारत और पिता जमैका में पैदा हुए थे। मियामी विश्विद्यालय के राजनैतिक विज्ञान के प्रोफेसर क्रिस्टोफर कैली ने कहा कि उनके माता-पिता को लेकर सवाल करना बेबुनियाद है।
चैपमैन यूनिवर्सिटी के फाउलर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ के पूर्व डीन ईस्टमैन ने ये आलेख लिखा है ईस्टमैन साल 2010 में कैलीफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के तौर पर सेवा दे चुके हैं। ईस्टमैन उसी उम्मीदवार से हार गया, जिसे कमला हैरिस ने हराया था। न्यूजवीक एक मीडिया संस्थान है, जिसमें ईस्टमैन का विवादित लेख छपा था।