फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Iran Talk: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

Sat, 18 Apr 2026 01:55 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच ये बैठक इस सप्ताह के अंत तक हो सकती है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया है, लेकिन अमेरिका ने नाकाबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है। ट्रंप ने समाचार पोर्टल Axios को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में कहा, 'ईरान बातचीत करना चाहता है।' उन्होंने कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि इस सप्ताहांत एक बैठक होने की संभावना है।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित समझौते की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपना दावा दोहराया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपना वह दावा दोहराया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से बंद करने पर सहमत हो गया है। न्यूजनेशन के साथ शुक्रवार को एक टेलीफोन इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकने पर सहमत हो गया है तो इस पर ट्रंप ने विश्वास के साथ हां कहा। ट्रंप ने कहा कि 'क्या आपको इस पर हैरानी है? लेकिन मुझे इस बात पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं है।' गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी अमेरिका को सौंपेगा। 

ये भी पढ़ें- होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने का दावा खारिज किया
ईरान ने ट्रंप का वह दावा सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगेई ने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करेगा। बगेई ने कहा, 'संवर्धित यूरेनियम हमारे लिए उतना ही पवित्र है, जितनी ईरानी मिट्टी और किसी भी कीमत पर इसे अमेरिका को नहीं सौंपा जाएगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें